रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Youth Olympic Games, Suraj Pawar
Written By
Last Modified: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (17:49 IST)

युवा ओलंपिक खेलों में सूरज ने 5000 मी. पैदल चाल में जीता रजत पदक

युवा ओलंपिक खेलों में सूरज ने 5000 मी. पैदल चाल में जीता रजत पदक - Youth Olympic Games, Suraj Pawar
ब्यूनस आयर्स। भारत के सूरज पवार ने तीसरे युवा ओलंपिक खेलों की एथलेटिक्स की 5000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। सूरज ने इन खेलों में इस तरह भारत को एथलेटिक्स में पहला पदक दिलाया जिससे भारत की पदक संख्या 11 पहुंच गई है।
 
 
सूरज ने 5000 मीटर पैदल चाल स्पर्धा में दो चरणों में 20 मिनट 35.87 सेकंड और 20 मिनट 23.30 सेकंड का समय लिया। उनका कुल समय 40 मिनट 59.17 सेकंड रहा जो इक्वाडोर के ऑस्कर पतिन के 40 मिनट 51.86 सेकंड से काफी पीछे था। प्यूर्तो रिको के जान मोरेयू को तीसरा स्थान मिला। 
 
भारत को पदक दिलाने के बाद सूरज ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारी कर पदक जीतना है। भारत का युवा ओलंपिक खेलों में इस संस्करण का यह पहला और ओवरऑल तीसरा एथलेटिक्स पदक है। 
 
वर्ष 2010 के पहले संस्करण में अर्जुन ने डिस्कस थ्रो और दुर्गेश कुमार ने पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीते थे। सूरज पहले चरण में दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि दूसरे चरण में जिन वांग को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद वह शीर्ष पर रहे थे। दोनों चरण का समय मिलाने के बाद सूरज को रजत पदक हाथ लगा।
ये भी पढ़ें
शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव भारतीय वनडे टीम में शामिल