1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. PV Sindhu, Badminton Tournament, Denmark Open

रजत पदक हासिल करने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही सिंधू डेनमार्क ओपन के पहले दौर में बाहर

PV Sindhu
ओडेन्से (डेनमार्क)।, भारत की स्टार शटलर पी वी सिंधू डेनमार्क ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के पहले दौर में मंगलवार को यहां अमेरिका की बीवन झांग से हारकर बाहर हो गई।
 
 
तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को 56 मिनट तक चले मैच में 17-21, 21-16, 18-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
 
यहां लगातार तीसरा अवसर है जबकि सिंधू को झांग से हार झेलनी पड़ी। अमेरिकी शटलर ने इस साल फरवरी में इंडियन ओपन के फाइनल में भी सिंधू को हराया था। 
 
रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिंधू जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल करने के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। वह जापान ओपन में भी दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी जहां उन्हें गाओ फैंगजी ने हराया। 
यही नहीं चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में उन्हें चीन की चेन युफेई से हार झेलनी पड़ी थी।
अगला लेख
श्रीलंका के कुसाल परेरा इंग्लैंड वनडे से बाहर, डॉसन स्वदेश लौटेंगे