1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Jakarta, Harvinder Singh, Para Asian Games

जकार्ता में हरविंदर ने पैरा एशिया तीरंदाजी में दिलाया स्वर्ण

Jakarta
जकार्ता। पंजाब के रहने वाले हरविंदर सिंह ने इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे पैरा एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में बुधवार को भारत को उसका पहला स्वर्ण पदक दिला दिया।
 
 
पंजाब की यूनिवर्सिटी से पीएचडी की पढ़ाई कर रहे हरविंदर ने स्वर्ण जीतने के बाद कहा, मैं अपनी मां को यह पदक समर्पित करना चाहता हूं। उनका एक महीने पहले ही निधन हुआ है। 
 
हरविंदर ने तीरंदाजी में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन डब्ल्यू2/एसटी स्पर्धा में पहले स्थान पर रहकर भारत को उसका तीरंदाजी का पहला स्वर्ण दिला दिया। उन्होंने फाइनल में चीन के झाओ लिक्शुए को 6-0 से पराजित किया।

हरविंदर की इस उपलब्धि पर पैरालंपिक भारत और क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उन्हें ट्वीटर पर बधाई दी है।
अगला लेख
भारतीय महिला फुटबॉल में सुधार हुआ : अदिति चौहान