सम्बंधित जानकारी
- कुश्ती सीरीज में स्वर्ण जीतकर विनेश फोगाट बनी नंबर एक पहलवान
- बजरंग पूनिया ने कहा, ओलंपिक तक सभी सोशल मीडिया हैंडल बंद कर रहा हूं...
- रोहतक के कुश्ती अखाड़े में चली गोलियां, 2 कोच, महिला पहलवान समेत 5 की मौत
- रोहतक के कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत
- हरियाणा की इस लड़की ने कुश्ती में साक्षी मलिक को हराकर किया उलटफेर
बबीता और गीता की ममेरी बहन, रेसलर रितिका फोगट ने की खुदकुशी
कुश्ती की रिंग में हारकर रितिका का दिल ऐसा टूट गया कि वह जिंदगी की जंग भी हार गई। भरतपुर में आयोजित एक राज्य स्तरीय सब जूनियर रेसलिंग स्पर्धा के फाइनल में रितिका की हार हुई थी, इस हार से रितिका इतना टूट गई कि उन्होंने खुदकुशी कर ली।
रितिका फोगाट मशहूर रेसलर गीता और बबीता फोगट की ममेरी बहन है जो उनके पिता महावीर फोगाट से कोचिंग ले रही थी और उसी गांव में रितिका ने आत्महत्या की।
सूत्रों के अनुसार रितिका ने स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में हार की वजह से यह कदम उठाया। उन्होंने अपने फूफा महाबीर फोगाट के गांव बलाली में फांसी लगाकर खुदकुशी की।
रितिका पिछले 5 सालों से अपने फूफा महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही थी। रितिका ने 12 से 14 मार्च के बीच स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। यहां फाइनल मुकाबले में रितिका को हार का सामना करना पड़ा था।
उनकी सगी बहन रेसलर रितु फोगाट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी बहन को श्रद्धांजली दी। रितु ने कैप्शन में लिखा कि - मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम्हारे साथ यह हो गया है। मैं तुम्हें हमेशा मिस करूंगी।
उन्होंने यह भी लिखा- 'मुझे आज पूरे दिन मैसेज आते रहे। जो हुआ उससे मैं और मेरा परिवार बहुत दुखी और परेशान है। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि वे किसी भी अफवाहों में ना आएं। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए एक कठिन समय हैं और मैं आप सभी से हमारी निजता का सम्मान करने का आग्रह करती हूं।'Rest in Peace choti behen Ritika. I still can't believe what just happened with you Will miss you forever Om Shanti pic.twitter.com/LiLum1kbYB
— Ritu phogat (@PhogatRitu) March 18, 2021
I have been getting messages all morning today. I am very sad and disturbed about what happened in my family. I urge people to not spread and believe in any rumours and act responsibly. These are tough times for me and my family and I urge you all to respect our privacy.
— Ritu phogat (@PhogatRitu) March 18, 2021
भारतीय कुश्ती में अपना अहम योगदान देने वाले फोगट परिवार के लिए यह एक बड़े दुख के पहाड़ की तरह है। गौरतलब है कि अमीर खान की फिल्म 'दंगल' ने गीता और बबीता फोगट की कहानी पर प्रकाश डाला था। गीता एक ओलंपियन और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं जबकि बबीता 2014 की राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं। चचेरी बहन विनेश फोगट भी एक फ्रीस्टाइल रेसलर हैं और भारत के प्रमुख पहलवानों में से एक हैं जो टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
