1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. World Cup Football 2018

साढ़े 3 अरब से ज्यादा लोगों ने देखा विश्व कप फुटबॉल

World Cup Football 2018
ज्यूरिख। फीफा का कहना है कि साढ़े 3 अरब से अधिक लोगों ने 2018 विश्व कप फुटबॉल देखा और 1 अरब से अधिक लोगों ने फाइनल में फ्रांस को क्रोएशिया को हराते देखा। 
 
 
फीफा द्वारा कराई गई विश्व कप की समीक्षा में कहा गया कि फाइनल को टीवी पर 51 करोड़ 66 लाख दर्शकों ने देखा। इससे अधिक लोगों ने इसे डिजिटल उपकरणों और सार्वजनिक स्थानों पर देखा। 
 
रूस में हुए टूर्नामेंट में हर मैच को औसतन 19 करोड़ 10 लाख दर्शक मिले।
अगला लेख
आईसीसी मैच रैफरी रंजन मदुगले ने पर्थ पिच को औसत रेटिंग दी