1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Shubhankar Sharma, Golf Tournament

शुभंकर ने किया दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 45 स्थान आगे बढ़े

Shubhankar Sharma
जेजू आइलैंड (दक्षिण कोरिया)। शुभंकर शर्मा ने बेहतरीन गोल्फ का नजारा पेश करते हुए शनिवार को यहां 8 अंडर 64 का दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया जिससे वह सीजे कप गोल्फ टूर्नामेंट के तीसरे दौर के बाद 45 पायदान आगे संयुक्त 26वें स्थान पर पहुंच गए।
 
 
यह दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। दूसरे दौर के बाद वह संयुक्त 71वें स्थान पर थे। शुभंकर ने पहले 2 दौर में 74 और 75 का स्कोर बनाया था और 36 होल के बाद उनका स्कोर 5 ओवर था। अब 54 होल के बाद वह 3 अंडर पर पहुंच गए हैं लेकिन अब वह शीर्ष पर काबिज ब्रूक्स कोएपका (67) से 10 शॉट पीछे हैं। 
 
इस सप्ताह जीत पर कोएपका विश्व के नंबर एक गोल्फर बन सकते हैं। उनका स्कोर अभी 13 अंडर 203 है। इयान पोल्टर (68) और दूसरे दौर में शीर्ष पर रहे स्कॉट पियर्सी (72) नौ अंडर 207 के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। 
 
शुभंकर ने शुरू से ही अच्छा खेल दिखाया तथा पहले नौ होल में छह अंडर का स्कोर बनाया।
अगला लेख
IND vs WI ODI : रायुडु के लगातार अच्छे प्रदर्शन से मध्यक्रम में आएगी स्थिरता : कोहली