1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Wrestling League

अनास्तसिजा के खिलाफ साक्षी का होगा इम्तिहान

Pro Wrestling League
नई दिल्ली। प्रो रेसलिंग लीग में सोमवार को होने वाले मुकाबले में मुंबई महारथी के लिए न सिर्फ पंजाब रॉयल्स पर जीत दर्ज करना अहम होगा बल्कि उसे अच्छे अंतर से भी जीत दर्ज करनी होगी।
 
 
मुंबई को सेमीफाइनल में जाने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। मुंबई ने अब 4 मुकाबलों में से मात्र 1 जीता है और 3 हारे हैं जबकि पंजाब की टीम 4 में से 3 मुकाबले जीतकर तालिका में तीसरे स्थान पर है। पंजाब का सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित है।
 
इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक का मुकाबला होगा। उनके सामने विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता लातविया की ग्रिगोरजेवा अनास्तसिजा होंगी, जो गीता फोगाट को 14-2 और सरिता को 7-0 के एकतरफा अंतर से हरा चुकी हैं। (वार्ता)
अगला लेख
जोकोविच हार के भय और तनाव से निपटने के लेते हैं ध्यान का सहारा