1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Kabaddi League

प्रो कबड्डी : गुजरात फार्चून ने यूपी योद्धा को 44-19 अंकों से हराया

Pro Kabaddi League
हैदराबाद। प्रवेश भैंसवाल के रक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर गुजरात फार्चून जाइंट्स ने प्रो कबड्डी लीग में शुक्रवार को यहां यूपी योद्धा को 44-19 से करारी शिकस्त दी। रोहित गुलिया ने एक 'सुपर 10' बनाया।

गुजरात की यह 2 मैचों में दूसरी जीत है, जिससे वह तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। भैंसवाल ने टैकल से 6 अंक बनाए, जबकि अपना पदार्पण मैच खेल रहे युवा सुमित ने भी गुजरात की तरफ से प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

रोहित गुलिया ने एक 'सुपर 10' बनाया। यूपी योद्धा के रक्षण में अनुभव की कमी दिखी और वे टैकल से केवल 5 अंक ही बना पाए। मोनू गोयत ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया।
अगला लेख
आयरलैंड 38 रन पर ढेर, इंग्लैंड ने लॉर्ड्‍स टेस्ट 143 रन से जीता, वोक्स ने झटके 6 विकेट