सम्बंधित जानकारी
- प्रो कबड्डी : 1 करोड़ से ज्यादा में बिके 2 खिलाड़ी
- प्रो कबड्डी लीग : डिफेंडर नितेश कुमार बने 'यूपी योद्धा' के नए कप्तान
- दिलेर दिल्ली ने दर्ज की लगातार अपनी पांचवीं जीत
- पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग के पहले सीजन में दिल्ली ने हासिल की चौथी जीत, चेन्नई को पटका
- पारले प्रीमियर कबड्डी लीग में मुंबई-चेन्नई ने खेला सीजन का पहला टाई
Pro Kabaddi League। प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 के लिए पुणेरी पल्टन का प्रमुख प्रायोजक बना फोर्स मोटर्स
पुणे। पुणे स्थित मोटर वाहन निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स ने प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 के लिए एक बार फिर से पुणेरी पल्टन टीम के लिए अपने प्रमुख प्रायोजन की गुरुवार को घोषणा की।
पुणेरी पल्टन ने अपनी क्षमता को साबित किया है और वह खिताब के शीर्ष दावेदारों में से एक रह चुकी है। इस साल टीम की कप्तानी सुरजीत सिंह करेंगे, जबकि टीम के कोच अर्जुन अवॉर्डी अनूप कुमार होंगे। उनके संचालन और प्रबंधन में भारतीय कबड्डी टीम वर्ष 2016 में कबड्डी विश्व कप के साथ ही वर्ष 2010 और 2014 में एशियाई स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी है।
इस साल इसकी जोश और ऊर्जा से भरपूर टीम में हरियाणा, महाराष्ट्र और ईरान के स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। पुणेरी पल्टन की टीम इस सीजन का अपना पहला मैच 22 जुलाई को हैदराबाद में हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ खेलेगी। (वार्ता)
