Hanuman Chalisa
Fri, 25 Sep 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Pro Kabaddi League

प्रो कबड्डी के स्थगित मैचों की नई तारीखें घोषित

Pro Kabaddi League
मुंबई। वीवो प्रो कबड्डी लीग के पांचवें सत्र के 29 अगस्त के मैच मुंबई में भारी वर्षा के कारण स्थगित कर दिए गए थे, जिनके लिए आयोजकों ने अब नई तारीखों की घोषणा की है। 
             
बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा तथा यू मुंबा और गुजरात फार्च्यून जाएंटस के बीच मैच स्थगित किए गए थे। ये मैच अब क्रमश: टूर्नामेंट के रांची और पुणे चरण के दौरान खेल जाएंगे। 
 
मुंबा और गुजरात का मैच अब रांची में 20 सितम्बर को खेला जाएगा जबकि बेंगलुरु और यूपी का मैच 17 अक्टूबर को पुणे में खेला जाएगा। 
           
यह फैसला दोनों टीमों की फ्रेंचाइजी, मशाल स्पोर्ट्स, स्टार इंडिया, एकेएफआई और अन्य अंशधारकों के बीच विचार-विमर्श के बाद लिया गया। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
टोपी नकारी, लेकिन अब मस्जिद पहुंचे नरेन्द्र मोदी...