dharma sangrah
Tue, 17 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, Shinzo Abe, Sidi Syed Mosque

टोपी नकारी, लेकिन अब मस्जिद पहुंचे नरेन्द्र मोदी...

Narendra Modi
अहमदाबाद। किसी समय इस्लामी टोपी पहनने से इंकार करने वाले नरेन्द्र मोदी बुधवार को पहली किसी मस्जिद में पहुंचे। सीदी सैयद की यह ऐतिहासिक मस्जिद अहमदाबाद में स्थित है। 
 
दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ इस मस्जिद में पहुंचे थे। 16वीं सदी की यह मस्जिद जाली वाली मस्जिद के नाम से मशहूर है। आबे के दौरे का मद्देनजर इस मस्जिद को अच्छी तरह सजाया गया था। 
 
ध्यान रखने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी पहली बार किसी मस्जिद में गए हैं। इस ऐतिहासिक स्थान पर शिंजो के साथ मोदी गाइड की भूमिका में थे। उन्होंने शिंजो को इस मस्जिद के बारे में विस्तार से बताया। 
 
मस्जिद का इतिहास : अहमदाबाद स्थित इस मस्जिद का निर्माण 1572 में गुजरात के आखिरी सुल्तान शमसुद्दीन मुजफ्फर शाह के शासनकाल में इथियोपिया के हब्शी सीदी सैयद ने करवाया था। विश्व धरोहरों में शामिल इस मस्जिद की जाली के डिजाइन दुनियाभर में मशहूर हैं। इसीलिए इसे सीदी सैयद की जाली भी कहते हैं।
ये भी पढ़ें
शिंजो-मोदी रोड शो, जापानी प्रधानमंत्री ने किया गांधीजी को नमन