1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. पाकिस्तान के महान स्क्वॉश खिलाड़ी आजम खान की Corona virus से मौत

पाकिस्तान के महान स्क्वॉश खिलाड़ी आजम खान की Corona virus से मौत

Corona virus
कराची। पाकिस्तान के महान स्क्वॉश खिलाड़ी आजम खान का लंदन में कोरोना वायरस के संक्रमण के चपेट में आने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार ने दी। वे 95 साल के थे।
पिछले सप्ताह जांच में वे कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को लंदन के इलिंग अस्पताल में उनका निधन हुआ।
आजम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्क्वॉश खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। उन्होंने 1959 और 1961 में ब्रिटिश ओपन खिताब जीता था।
अगला लेख
कोविड-19 प्रभाव : IPL नहीं हुआ शुरू, धोनी नहीं दिखे 'इडियट बॉक्स' पर