1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Novak Djokovic,Shanghai Masters Champion

नोवाक जोकोविच ने चौथी बार शंघाई मास्टर्स खिताब जीता

Novak Djokovic
शंघाई। चौदह बार के ग्रैंड स्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने रविवार को फाइनल में बोर्ना कोरिच को 6-3 6-4 से हराकर शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। 
 
 
यह उनकी शंघाई मास्टर्स में चौथी ट्रॉफी है। इस जीत से जोकोविच विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज राफेल नडाल के रैंकिंग अंक के करीब पहुंच जाएंगे। 
 
हालांकि अब जोकोविच सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में रोजर फेडरर को दूसरे स्थान से हटाकर इस पर काबिज हो जाएंगे। 
 
जोकोविच ने इस तरह लगातार 18 एटीपी मैच जीत लिए हैं और हाल में उन्होंने विम्बलडन, सिनसिनाटी मास्टर्स, यूएस ओपन और अब शंघाई में खिताब जीता। 
अगला लेख
विराट कोहली को उम्मीद, ऑस्ट्रेलिया में भी ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे बल्लेबाज