1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Neymar Footballer Real Madrid

फुटबॉल स्टार नेमार के पैर का होगा ऑपरेशन

Neymar
पेरिस। ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार के पैर का कल ऑपरेशन होगा जिससे दुनिया का सबसे महंगा यह फुटबॉलर पेरिस सेंट जर्मेन के लिए रीयाल मैड्रिड के खिलाफ चैम्पियंस लीग का करो का मरो का मुकाबला नहीं खेल सकेगा।

नेमार के पैर में हेयरलाइन फ्रेक्चर है जो उन्हें मार्शेले के खिलाफ मैच के दौरान हुआ था। इससे पहले कल उनके पिता ने कहा था कि वे कम से कम छ: सप्ताह तक फुटबाल नहीं खेल सकेंगे। (भाषा)
अगला लेख
रोजर फेडरर 'लॉरियस अवॉर्ड' से सम्‍मानित