ramcharitmanas
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Lionel Messi

मैसी की हैट्रिक से बार्सिलोना की शानदार जीत

Lionel Messi
मैड्रिड। लियोनल मैसी की हैट्रिक की बदौलत बार्सिलोना ने एस्पानयोल को 5-0 से रौंदकर ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर 2 अंक की बढ़त बना ली। दूसरी तरफ रीयाल मैड्रिड को निलंबित क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमी खली और गैरेथ बेल के कई मौके गंवाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और हाल में शीर्ष लीग में जगह बनाने वाले लेवांते ने उसे 1-1 से ड्रॉ पर रोका।
 
बार्सिलोना के प्रदर्शन में हालांकि सत्र के पूर्व मैदान के बाहर ही उसकी समस्याओं की झलक नहीं दिखी। टीम अपने पहले तीनों मुकाबले जीतकर 9 अंक के साथ शीर्ष पर है।
 
सेविला एफसी पाउलो हेनरिक गांसो, विसाम बेन एदेर और नोलितो के गोल की बदौलत एबार को 3-0 से हराकर 7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। रीयाल मैड्रिड के 3 मैचों में 5 अंक हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, उमेश यादव और शमी की वापसी