1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Jyoti Randhawa Indian Golfer

ज्योति रंधावा ने संयुक्त बढ़त बनाई, चौरसिया दो शॉट पीछे

Jyoti Randhawa
मनीला। भारतीय गोल्फर ज्योति रंधवा ने यहां 67 का शानदार कार्ड खेलकर रेजाट्र्स वर्ल्ड मनीला मास्टर्स के तीन दौर के बाद संयुक्त रूप से बढ़त हासिल की। आठ बार के एशियाई टूर विजेता रंधावा ने पिछला टूर खिताब 2009 में जीता था, वह फिलीपींस के मिगुएल टाबुएना (64) के साथ 15 अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से बढ़त बनाए हैं।
 
वहीं गत चैंपियन एसएसपी चौरसिया (69) 13 अंडर के कुल स्कोर से शीर्ष पर चल रहे गोल्फरों से दो शॉट पीछे संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। अर्जुन अटवाल (71) संयुक्त 10वें जबकि गगनजीत भुल्लर (69) संयुक्त 20वें स्थान पर हैं। शिव कपूर, अजीतेश संधू और हनी बैश्य आठ अंडर के कुल स्कोर से संयुक्त 24वें स्थान पर हैं। चिराग कुमार, खालिन जोशी और हिम्मत राय छ: अंडर 210 के कुल स्कोर से संयुक्त 38वें स्थान पर हैं जबकि सुजानसिंह संयुक्त 65वें स्थान पर हैं। (भाषा)
अगला लेख
लाहिड़ी मैक्सिको में शीर्ष दस में