1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Urea Asia Cup Arjun Atwal, Indian Golfer

यूरेएशिया कप में एशिया की अगुवाई करेंगे अर्जुन अटवाल

Urea Asia Cup
कुआलालंपुर। भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल 12 से 14 जनवरी 2018 तक चलने वाले अगले यूरेएशिया कप में एशियाई टीम की अगुवाई करेंगे। वे जीव मिल्खा सिंह के बाद टूर्नामेंट में टीम की अगुवाई करने वाले दूसरे भारतीय गोल्फर बन गए हैं। जीव ने 2016 में टीम का नेतृत्व किया था। अटवाल को गुरुवार को अगले सत्र का कप्तान घोषित किया गया। 
 
टूर्नामेंट मलेशिया की राजधानी में ग्लेनमारिए गोल्फ एवं कंट्री क्लब में आयोजित होगा। यूरोपीय टीम की अगुवाई थामस ब्योर्न करेंगे। अटवाल 8 बार के एशियाई टूर चैंपियन हैं तथा 3 बार के यूरोपीय टूर विजेता और पीजीए टूर के एक बार विजेता रह चुके हैं। (भाषा)
अगला लेख
पल्लीकल ने सैन फ्रांसिस्को ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया