1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian Super League

ISL : बार्थोलोमेव ओग्बेचे के दोहरे गोल ने बेंगलुरु पर केरल को 2-1 से जीत दिलाई

Kerala Blasters
कोच्चि। केरल ब्लास्टर्स ने पिछड़ने के बाद बार्थोलोमेव ओग्बेचे के 2 गोल की बदौलत शानदार वापसी करते हुए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल मुकाबले में शनिवार को यहां बेंगलुरु एफसी को 2-1 से हरा दिया। 
 
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में डेशहोर्न ब्राउन ने 16वें मिनट में गोल कर बेंगलुरु को 1-0 से आगे कर दिया, लेकिन ओग्बेचे ने 2 गोल करते मेजबान टीम को जीत दिला दी। इसमें से एक गोल पेनाल्टी पर हुआ। 
 
ओग्बेचे ने मध्यांतर से ठीक पहले फ्री किक पर गोल कर केरल ब्लास्टर्स को बराबरी पर पहुंचा दिया। इसके बाद मैच के 70वें मिनट में ब्लास्टर्स को पेनाल्टी मिली जिस पर ओग्बेचे ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। 
 
बेंगलुरु की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि केरल की टीम खिताबी दौड़ से बाहर हो गई है।
अगला लेख
लिएंडर पेस अभी एक साल और खेल सकते है: महेश भूपति