1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. How maradona died, watch documentry on discovery plus

'माराडोना कैसे मरे ?' डिस्कवरी प्लस दिखाएगा डॉक्यूमैंट्री

डिस्कवरी प्लस
मुंबई:डिस्कवरी प्लस चैनल ने एक खोजी वृत्तचित्र 'माराडोना कैसे मरे' लांच किया है, जिसमें यह बताने का प्रयास किया गया है कि दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना की अचानक मौत कैसे हो गयी।
 
डिस्कवरी नेटवर्क के एशिया प्रशांत के डिजिटल हेड इसाक जॉन ने कहा, 'डिस्कवरी प्लस पर हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि खेल प्रशंसकों को उन असीम खेल कहानियों का अनुभव कराया जाए जो लोकप्रियता के शिखर पर होने के पीछे के संघर्ष और गौरव दोनों को दर्शाती हैं। 'माराडोना कैसे मरे ?' उन कहानियों में से एक है, जो एक महान खिलाड़ी की जिंदगी के उस पहलू को प्रस्तुत करती है, जिनके खेल ने मौजूदा समय में कई लोगाें को दुनिया के पसंदीदा खेल फुटबॉल का सुपरस्टार बनने के सपनों को प्रेरित किया है।
 
'माराडोना कैसे मरे' में यह बताया गया है कि यह जानलेवा जीवन शैली, जो माराडोना के बचपन में शुरू हुई अंततः कैसे उनकी असामयिक मृत्यु का कारण बनी। उल्लेखनीय है कि डिएगो माराडोना सड़क से उठकर फुटबॉल के महान खिलाड़ी बने थे। उनका 60 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। भले ही दिल की धड़कन रुकने को उनकी मृत्यु का कारण बताया गया हो, लेकिन क्या सचमुच उनकी मौत का कारण यही था। इस डाक्यूमेंट्री में यह जानने का प्रयास किया गया है।(वार्ता)
अगला लेख
भारतीय बल्लेबाज ही टीम इंडिया को जिता सकते हैं ब्रिस्बेन टेस्ट