1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Diksha Dagar

Diksha Dagar। दीक्षा ने इतिहास रचा, दक्षिण अफ्रीका महिला ओपन खिताब जीता

Diksha Dagar
केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका)। दीक्षा डागर ने दक्षिण अफ्रीकी ओपन खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और वे लेडीज यूरोपीय टूर में खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बन गईं।
 
दीक्षा (18) अपने से काफी अनुभवी ली एने पेस से 2 शॉट से पिछड़ रही थीं लेकिन उन्होंने अंतिम दौर में एक भी बोगी नहीं की और वे एक शॉट की जीत हासिल करने में सफल रहीं।
 
दीक्षा ने अदिति अशोक के नक्शेकदम पर चलते हुए पहला स्थान हासिल किया। अदिति 2016 में लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बनी थीं। अदिति 2 और यूरोपीय टूर ट्रॉफी हासिल कर चुकी हैं और अब एलपीजीए में खेलती हैं। दीक्षा ने 5 अंडर 211 के कुल स्कोर से खिताब अपने नाम किया जबकि ली एने का कुल स्कोर 4 अंडर 212 रहा। (भाषा)
अगला लेख
टी 20 मुंबई लीग की नीलामी पूल में शामिल अर्जुन तेंदुलकर