1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Commonwealth Table Tennis Championships

17 जुलाई से कटक में होगी राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप

Cuttack
भुवनेश्वर। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान सहित 14 देश 17 जुलाई से कटक में शुरू होने वाली 21वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे जिसके लिए सोमवार को यहां ओडिशा सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
 
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 22 जुलाई तक चलने वाली इस चैंपियनशिप के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में करार पर हस्ताक्षर किए गए।
 
चैंपियनशिप में भारत, सिंगापुर, मलेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स, जर्सी, ऑस्ट्रेलिया, साइप्रस, दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और पाकिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी।
अगला लेख
SLvsWI Live : श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को जीत के लिए 339 रनों का लक्ष्य दिया