1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Brisbane International Rafael Nadal

ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलेंगे रफेल नडाल

Brisbane International
ब्रिसबेन। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी रफेल नडाल घुटने की चोट के कारण ब्रिसबेन इंटरनेशल टेनिस टूर्नामेंट से हट गए, लेकिन वे अगले महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलना चाहते हैं।

लंदन में विश्व टूर फाइनल्स में डेविड गोफिन के खिलाफ शिकस्त के बाद से कोर्ट से दूर नडाल को इस सप्ताहांत ब्रिसबेन में अपने सत्र की शुरुआत करनी थी लेकिन अब उन्होंने कहा है कि वे नहीं खेलेंगे। नडाल ने आज ट्विटर पर कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए दु:ख है कि मैं इस साल ब्रिसबेन नहीं आऊंगा।

उन्होंने कहा कि मैं खेलना चाहता था लेकिन पिछले साल लंबे सत्र और देर से तैयारी शुरू करने के बाद मैं अब भी तैयार नहीं हूं। नडाल ने हालांकि कहा कि वे अब भी 15 जनवरी से मेलबर्न में साल के पहले ग्रैंडस्लैम में खेलने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को देखूंगा जब मैं 4 जनवरी को मेलबर्न पहुंचूंगा और ऑस्ट्रेलिया ओपन के लिए अपनी तैयारी शुरू करूंगा। (भाषा)
अगला लेख
दक्षिण अफ्रीका के सफर पर निकले विरुष्का (फोटो)