1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Barcelona, Louise Suarez, Lionel Messi

सुआरेज और मैसी चमके, बार्सिलोना 2-1 से जीता

La Liga Football Tournament
मैड्रिड। लुईस सुआरेज और लियोनल मैसी के एक-एक गोल की बदौलत बार्सिलोना ने ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के एक मुकाबले एलावेस को 2-1 से हरा दिया।


रविवार को कैम्प नाऊ में हुए इस मुकाबले में एलावेस के लिए गुइडेटी ने 23वें जबकि बार्सिलोना के लिए सुआरेज ने 72वें और मैसी ने 84वें मिनट में गोल दागे।

इस गोल के साथ मैसी ने रियाल मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़कर ला लीगा में सर्वाधिक 21 गोल करने की उपलब्धि अपने नाम कर ली, जो कि 2003-04 के बाद से किसी भी खिलाड़ी द्वारा किया गया सर्वाधिक गोल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोनाल्डो के नाम था, जिन्होंने 20 गोल दागे थे। (वार्ता)
अगला लेख
वेस्टइंडीज में तीनों प्रारुपों के लिए अलग-अलग अनुबंध