1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. asian games 2018 athlete dutee chand

एथलीट दुतीचंद सम्मानित, मिला तीन करोड़ का पुरस्कार

Asian Games 2018
भुवनेश्वर। एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाली ओडिशा की स्टार एथलीट दुतीचंद का यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें तीन करोड़ रुपए का चेक सौंपा।
 
 
पटनायक ने इससे पहले दुती के लिए देश और राज्य का सम्मान बढ़ाने के लिए तीन करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। उन्होंने यहां राज्य सचिवालय में आयोजित सम्मान समारोह में दुती को चेक दिया। 
 
दुती ने 100 मीटर और 200 मीटर में रजत पदक जीता था और उन्हें दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने पर डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए की धनराशि दी गई। (भाषा)
अगला लेख
INDvsENG : पंड्या, अश्विन बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे : बांगड़