1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. 300 wrestling coaches connected via video calling app in Lockdown

Lockdown में वीडियो कॉलिंग एप के माध्यम से जुड़े 300 कुश्ती कोच

Lockdown
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को रोकने के लिए लॉकडाउन को आगामी 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। खेल मैदान सूने पड़े हैं जबकि देश में लाखों लोग घर से अपना काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुश्ती से जुड़े लोग भी जुड़कर अपने घर से ही इस कार्य को अंजाम देने में जुट गए हैं। 
 
ज़ूम जैसे वीडियो कॉलिंग एप के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण, एनआईएस पटियाला में कर्नल राज सिंह बिश्नोई ने संस्थान के प्रमुख के प्रयासों के साथ एक निर्धारित ज़ूम वीडियो मीटिंग के लिए देश में कुश्ती से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया है। 
 
16 अप्रैल से इसकी शुरुआत हुई है। इसमें प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक ज़ूम जैसे वीडियो कॉलिंग एप के माध्यम से संचालित होने वाले इस प्रोग्राम में देश के 300 से भी ज्यादा कुश्ती कोच शामिल हो रहे हैं। 
प्रशिक्षण का जिम्मा देश के प्रसिद्ध कुश्ती गुरु व  भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रमुख कुश्ती कोच ओ. पी. यादव को सौंपा है। कुश्ती की इस मीटिंग में देश के अलग-अलग क्षेत्रों से पहलवान व प्रशिक्षक बड़ी संख्या में शामिल हो रहे है। 
 
टेक डाउन, मोमेंट स्ट्रेक्चर, लोवर स्ट्रेक्चर, टाइम स्ट्रेक्चर (MLT) के साथ ही  रीफ्लेक्स तकनीक से संबन्धित जानकारियों के साथ ही ट्रेनिंग, टीचिंग, प्रेक्टिस व कोचिंग के अंतर को स्पष्ट किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कैप्टन कूल ने 20 साल में पहली बार अपना आपा खोया था कुलदीप ने दिलाया याद