सम्बंधित जानकारी
- surya grahan 2024: सूर्य ग्रहण क्या है? जानिए सूर्य ग्रहण की प्राचीन हिंदू पौराणिक कथा कहानी
- Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण का 12 ही राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव
- Solar eclipse 2024: कहां दिखाई देगा वर्ष का पहला खग्रास पूर्ण सूर्य ग्रहण?
- Shani gochar : सूर्य ग्रहण से पहले शनि का गोचर, 6 राशियां 6 माह तक रहेगी फायदे में
- Solar eclipse 2024: भारत में कब और किसी तरह देख सकते हैं खग्रास सूर्य ग्रहण
Surya grahan 2024: 8 अप्रैल का खग्रास सूर्य ग्रहण किन देशों में नहीं दिखाई देगा?
Solar eclipse सूर्य ग्रहण 2024 भारत सहित इन देशों में नहीं आएगा नज़र
Solar eclipse 2024 : चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा के पहले 8 अप्रैल 2024 सोमवार के दिन वर्ष का पहला और पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस सूर्य ग्रहण के लिए अमेरिका में जोरशोर से तैयारी की जा रही है। कई वेबसाइट्स और नासा इस खगोलीय घटना का लाइव स्ट्रीम करेगा, लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत सहित कई देशों में नजर नहीं आएगा इसलिए वहां पर इसका सूतकाल भी मान्य नहीं होगा।
कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण- surya grahan 2024 : यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक, मेक्सिको, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में, आयरलैंड, अरूबा, बर्मुडा, करेबियन नीदरलैंड, कोलंबिया, कोस्टारिका, क्यूबा, डोमिनिका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, जमाइका, नॉर्वे, पनामा, निकारगुआ, रूस, पोर्तो रिको, सैंट मार्टिन, स्पेन, द बहामास, यूनाइटेड किंग्डम और वेनेजुएला नजर आएगा। यह ग्रहण खासकर अमेरिका में ज्यादा दृश्यमान होगा।
कहां दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण- surya grahan 2024 : यह ग्रहण भारत, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, फिजी, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य एशियाई देशों में दिखाई नहीं देगा। साथ ही यह ग्रहण दक्षिण अटलान्टिक महासागर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अधिकांश यूरोप महाद्वीप के देशों में भी यह नजर नहीं आएगा।
सूर्य ग्रहण 2024: surya grahan 2024
- दिनांक : 8 अप्रैल 2024 सोमवार को रहेगा खग्रास सूर्य ग्रहण।
- समय : अमेरिका में ग्रहण दोपहर 02:10 पर प्रारंभ होगा, 03:25 पर परम ग्रास होगा और 04:36 पर यह समाप्त हो जाएगा। जबकि भारतीय समय के अनुसार रात 09:12 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि में 01:25 बजे समाप्त हो जाएगा।
- सूर्य ग्रहण की अवधि : सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 25 मिनट रहेगी।
- ग्रहण-नक्षत्र : यह ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।
