1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. तीज त्योहार
  4. Dasha mata Vrat puja Niyam vidhi 2024

Dasha Mata Vrat 2024: घर की दशा सुधारने के लिए रखें दशा माता का व्रत और नियम से करें पूजा

कैसे करें दशा माता व्रत, जानें पूजा और नियम

dasha mata vrat
Dasha mata Vrat puja Niyam vidhi 2024: चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी को दशा माता का व्रत रखा जाता है। मान्यता अनुसार इस व्रत को रखने से घर की बिगड़ी दशा सुधार जाती है। इस दिन यदि नियम पूर्व व्रत रखा तो घर की दशा ठीक हो जाती है। इस बार यह व्रत 4 अप्रैल 2024 गुरुवार के दिन रखा जा रहा है।
दशा माता व्रत के नियम | Dasha mata puja rules:
  1. इस दिन कच्चे सूत का 10 तार का डोरा, जिसमें 10 गठानें लगाते हैं, लेकर पीपल की पूजा करती हैं।
  2. पीपल की पूजन कर 10 बार पीपल की परिक्रमा कर उस पर सूत लपेटती हैं तथा डोरे में 10 गठान लगाकर गले में बांधकर रखती हैं।
  3. इस डोरे की पूजन करने के बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की अनोखी प्रेम कहानी/कथा सुनती हैं।
  4. इस दिन दशा माता के कोप से बचाने के लिए पौराणिक कथा पढ़ी अथवा सुनीं जाती है।
  5. पूजन के पश्चात महिलाएं अपने घरों पर हल्दी एवं कुमकुम के छापे लगाती हैं।
  6. एक ही प्रकार का अन्न एक समय खाती हैं। इस व्रत में भोजन में नमक नहीं लिया जाता है। 
  7. इस दिन विशेष रूप से अन्न में गेहूं का ही उपयोग करते हैं। 
  8. यह व्रत जीवनभर किया जाता है और इसका उद्यापन नहीं होता है।
  9. इस व्रत के दिन न तो किसी से कुछ लेते हैं और न ही कुछ देते हैं। 
  10. इस दिन किसी दूसरे का न तो खाते हैं और न ही खिलाते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Surya grahan 2024: 8 अप्रैल का खग्रास सूर्य ग्रहण किन देशों में नहीं दिखाई देगा?