सम्बंधित जानकारी
- Surya Grahan 2021 : इन 6 राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का बुरा प्रभाव, यदि आपकी राशि है तो हो जाएं सतर्क
- सूर्यग्रहण का इन 10 चीजों पर पड़ता है प्रभाव, बचकर रहें
- सूर्य या चंद्र ग्रहण, धरती पर सबसे ज्यादा प्रभाव किसका होता है, जानिए
- December Festival: दिसंबर माह के प्रमुख 5 त्योहार
- Shanichari Amavasya 2021: शनिचरी अमावस्या पर करें ये 5 काम, होगा भाग्योदय, मिटेगा हर कष्ट
Solar Eclipse 2021 : सूर्य ग्रहण किस तरह होता है?
Solar Eclipse 2021: 4 दिसंबर 2021 को जो सूर्य ग्रहण लग रहा है। कई लोग नहीं जानते होंगे कि सूर्य ग्रहण किस तरह या किसी कारण से लगता है। यह बड़ी ही रोचक घटना होगी है। चंद्रग्रहण के दौरान धरती की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा की छाया धरती पर पड़ती है। आखिर यह सूर्य ग्रहण किस तरह होता है?
1. कैसे होता है सूर्य ग्रहण : सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य आंशिक अथवा पूर्ण रूप से चंद्रमा द्वारा आवृत्त हो जाए। वैज्ञानिकों के अनुसार धरती सूरज की परिक्रमा करती है और चंद्रमा धरती की परिक्रमा करता है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाता है तो वह सूर्य की रोशनी को कुछ समय के लिए ढंक लेता है। इस घटना को ही सूर्य ग्रहण कहते हैं।
सरल अर्थों में जब पृथ्वी पर चंद्रमा की छाया पड़ती है तब सूर्य ग्रहण होता है और जब पृथ्वी सूर्य तथा चंद्रमा के बीच आती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। सूर्य ग्रहण के दौरान धरती पर चंद्रमा की छाया पड़ती है जबकि चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पर धरती की छाया पड़ती है।
