sundarkand
Mon, 7 Sep 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Ujjain Simhastha 2016, mobile app, Ujjain, bike for Everything

मोबाइल एप से सिंहस्थ में नि:शुल्क सेवा देते हैं ये युवा

Ujjain Simhastha 2016
भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ के दौरान कई ऐसे भी लोग हैं, जो इस धार्मिक आयोजन में सेवाएं देकर आत्मसंतोष पा रहे हैं। सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं को मोटरसाइकल से नि:शुल्क यहां-वहां ले जाने वाले संगठन बाइक फॉर एवरीथिंग से जुड़े लालसिंह पंवार ने बताया कि उनके मन में सिंहस्थ मेले के दौरान सेवा करने का भाव था। इसके लिए वे काफी पहले से विचार कर रहे थे। संगठन प्रमुख अविनाश उनके कॉलेज में पहुंचे, जिसके बाद अभियान को अंजाम दिया गया।
संगठन ने मेला क्षेत्र में 50 युवाओं को मोटरबाइक ईंधन सहित उपलब्ध करवाई है। इन मोटरबाइक से ये अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते हैं। ये युवा मेला कार्यालय के जोन और सेक्टर कार्यालय से भी जुड़े हैं। 
 
संगठन ने मोबाइल-एप भी तैयार किया है। ये युवा जरूरतमंद श्रद्धालुओं को निःशुल्क मंदिरों और साधुओं के पंडालों तक पहुंचाने का भी कार्य कर रहे हैं। संगठन 21 मई तक अपनी सेवाएं देगा। स्नातक शिक्षा प्राप्त सिंह बताते हैं कि निःस्वार्थ सेवा के बाद उन्हें संतोष मिलता है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े रहेंगे। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
सिंहस्थ में 18 करोड़ पार्थिव शिवलिंग बनाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड