Sat, 11 Jul 2026

Notifications

  1. धर्म-संसार
  2. सिंहस्थ 2016
  3. समाचार
  4. Simhastha 2016, Ujjain Simhastha, Ujjain

सिंहस्थ में 4 हजार शिविरों में नि:शुल्क भोजन

Simhastha 2016
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ के दौरान लगभग चार हजार शिविरों में प्रतिदिन लाखों लोगों को प्रसाद के रूप में नि:शुल्क भोजन मुहैया कराया जा रहा है। 
अधिकांश शिविरों में तेजी से रोटी बनाने के लिए आधुनिक मशीनों का भी सहारा लिया जा रहा है। ए मशीन औसतन एक हजार से लेकर बारह सौ रोटियां तक एक घंटे में तैयार करने में मदद करती हैं। भोजन तैयार करने में सैकडों की संख्या में महिलाएं और पुरूष लगे हुए हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इन अन्नक्षेत्रों में बेहतर साफ-सफाई के प्रबंध भी किए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया है। बाइस अप्रैल से प्रारंभ हुआ सिंहस्थ आगामी 21 मई तक चलेगा। (वार्ता)