सम्बंधित जानकारी
- Maha shivratri Pujan vidhi : श्री महाशिवरात्रि व्रत की आसान पूजन विधि यहां मिलेगी
- Maha Shivratri 2020 : आपकी राशि के लिए कौन सा रुद्राभिषेक शुभ है
- Maha shivratri 2020 : कैसे करें महाशिवरात्रि पूजन, जानिए शिवपुराण के अनुसार
- महा शिवरात्रि 2020 : यह शिवरात्रि है बहुत खास, जानिए इसका राज, शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
- Mahashivratri 2020 : बिल्वपत्र पर यह जानकारी आपको चौंका देगी
महाशिवरात्रि कब है : जानिए Mahashivratri 2020 के शुभ मुहूर्त
इस वर्ष 2020 में महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व 21 फरवरी को आ रहा है। भगवान भोलेनाथ शिव शंकर को प्रसन्न करने का यह शुभ दिन सभी हिन्दू भक्तों के लिए विशेष होता है।
इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी 2020 को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 22 फरवरी दिन शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगी। चुंकि 22 तारीख को पंचक प्रारंभ हो रहा है असलिए 21 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी।
रात्रि प्रहर की पूजा शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी। अगले दिन सुबह मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन आने वाली शिवरात्रि को सिर्फ शिवरात्रि कहा जाता है।
लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन आने वाले शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।
अगला लेख
