सम्बंधित जानकारी
- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 18 पैसे चढ़ा, 81.08 रुपए पर आया
- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे बढ़ा, 81.54 रुपए पर आया
- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़ा, 81.67 रुपए हुआ
- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 81.86 पर आया
- डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटा, 81.63 रुपए पर आया
रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे टूटकर 82 प्रति डॉलर के पार
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली दबाव तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 24 पैसे टूटकर 82.09 प्रति डॉलर पर आ गया। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपए पर दबाव पड़ा। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 52 पैसे के नुकसान के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.94 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। उसके बाद यह और टूटकर 24 पैसे के नुकसान के साथ 82.09 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 52 पैसे के नुकसान के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 105.22 पर आ गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.94 प्रतिशत चढ़कर 83.46 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
