1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Rupee appreciates 26 paise against US dollar

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़ा, 81.67 रुपए हुआ

Dollar Rupee
मुंबई। अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से गिरावट के चलते रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 81.72 पर खुला और फिर मजबूती के साथ 81.67 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त दर्ज की।
 
बुधवार को रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत गिरकर 105.63 पर आ गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत गिरकर 85.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
नर्स से हुआ प्यार, जानलेवा इंजेक्शन से ली पत्नी की जान, अस्पताल कर्मी गिरफ्तार