सम्बंधित जानकारी
- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 66 पैसे टूटा, 81.57 रुपए पर आया
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमतों में आया 1 डॉलर प्रति बैरल का उछाल, ईंधन कीमतों में भी हुआ बदलाव
- अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 25 पैसे चढ़ा, 82.63 रुपए पर पहुंचा
- Petrol Diesel Prices : कच्चे तेल की कीमत 1 डॉलर गिरी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
- रुपए में फिर हुई 8 पैसे की गिरावट, डॉलर आया 82.88 रुपए के स्तर पर
डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे टूटा, 81.63 रुपए पर आया
मुंबई। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 37 पैसे टूटकर 81.63 पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.62 पर खुला और फिर गिरावट के साथ 81.63 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 37 पैसे की कमजोरी दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे लुढ़ककर 81.26 पर बंद हुआ था। इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 106.55 पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.03 प्रतिशत नुकसान के साथ 91.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
