1. समाचार
  2. रूस-यूक्रेन वॉर
  3. न्यूज़ : रूस-यूक्रेन वॉर
  4. US says, Russia will not use nuclear weapons

अमेरिका का दावा, परमाणु हथियारों का प्रयोग नहीं करेगा रूस

Russia ukraine conflict
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका को डोनबास सैन्य अभियान के बीच रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का खतरा बढ़ने की आशंका नहीं है।
 
जब साकी से एक प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया कि क्या रूस द्वारा परमाणु हथियारों के उपयोग का खतरा है, तो उन्होंने कहा, 'इस समय हम इस संबंध में कोई बढ़ा हुआ खतरा नहीं देख रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है, हालांकि इनके ज्यादातर यूरोप में ठहरने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
एक पत्रकार द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका यूक्रेन से शरणार्थियों को स्वीकार करने के लिए तैयार है, साकी ने कहा कि हम हैं, लेकिन हम निश्चित रूप से इस बात की उम्मीद जता रहे हैं कि इनमें से बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन कई आसपास स्थित यूरोपीय देशों में जाना चाहेंगे।'
 
रूस ने चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। इस पर नियंत्रण करने का मतलब यह है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव से मात्र 100 किलोमीटर दूर है।
अगला लेख
दुल्हन का बिंदास डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल