1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. रोमांस
  4. »
  5. प्रेम गुरु
  6. विंटर में रोमांस के हॉट टिप्स

विंटर में रोमांस के हॉट टिप्स

(वेबदुनिया डेस्क)

विंटर
हर मौसम में प्यार का अपना एक अलग एहसास और अंदाज होता है। वैसे तो बारिश को प्यार का आदर्श मौसम कहा जाता है लेकिन सर्दी का मौसम भी कुछ कम नहीं। हल्की-हल्की गुलाबी ठंड के शुरु होते ही अपने हमदम की बांहों की गर्माहट में खो जाने की सुखद अनुभूति दिल-दिमाग में गुदगुद‍ी मचाने लगती है।

ND


अपने प्यार के साथ एक ही ब्लेंककैट में सारी रात गुजार देने का प्यारा एहसास यकायक ही उत्साह और उमंग से भर देता है। हैल्दी सीजन कहे जाने वाले इस मौसम में आपका 'प्यार' भी हैल्दी हो जाता है।

कूल-कूल मौसम में अपने प्यार को जवां और खुशनुमा बनाने के लिए अपनाएं ये कुछ हॉट-हॉट टिप्स-

1 ठंड में आग जलाकर उसके पास अपने हमदम को अपनी बांहों में लें। ठंड में रोमांस का इससे अच्छा विकल्प भला क्या हो सकता है।

2 बाथ टब में गुनगुने पानी में एक साथ स्नान करें। यह आपके एक्साइटमेंट में एक नया उत्साह भर देगा।

3 अपने फेवरेट रोमांटिक सांग पर हौले हौले डांस के साथ आपके प्यार भरे स्पर्श, चुबंनों और आलिंगन से जगाएं अपने हमदम में रूमानी एहसास।

4 रात को एक ही ब्लेंककैट में सोए और अपनी शरारतों को कम न होने दें।

5 एक ही कप से गर्मागरम कॉफी का आनंद उठाएं।

6 सोने से पहले अपने हाथों को गर्म पानी से साफ करें ताकि आपने प्यार भरे स्पर्श में ठंड की चुभन का एहसास न हो।

7 ठंड के मौसम का रम, वाईन के साथ मजा लें। आपकी बॉडी को गर्म रखने के साथ ही यह आपके प्यार के लम्हों को और हसीन बना देगी।

8 सुबह जॉगिंग जैसे वर्कआउट के बाद थोड़ी देर पार्क की किसी बेंच पर हाथों में हाथ डाल कर बैठें। सुबह के इस छोटे से रोमांस की याद आपके और आपके पार्टनर के होंठों पर अचानक ही मुस्कान का कारण बन जाएगी।