1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. इजहार-ए-इश्क
  4. वेलेंटाइन डे और एस्ट्रो टिप्स

Valentine's day Astro Tips | वेलेंटाइन डे और एस्ट्रो टिप्स

कैसे रोमांटिक बनाएं अपने दिन को....

वेलेंटाइन डे
ऋतुराज वसंत के आते ही हौले-हौले वसंत-बयार बहने लगती हैं। जो जनजीवन को विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से महकाती है। वसंत की इन बहारों में प्रकृति द्वारा उपहार में लाए गए रंग-बिरंगे फूल युवा मन को लुभाने वाले होते हैं।

 
FILE


प्यार व चाहत के मामलों में लाल गुलाब व गुलाबी रंग बहुत ही विशेष हैं। किन्तु मेष व वृश्चिक राशि के सहित जिन जातकों की कुंडली में लाल ग्रह मंगल उपयुक्त स्थान पर हैं। उन्हें प्रेम व चाहत के मामलों में इच्छित सफलता प्राप्त होती रहती है। किन्तु मंगल की स्थिति प्रतिकूल होने पर वह संबंधों में तनाव व कटुता दे सकती है।

इस वेलेंटाइन डे को खुशनुमा बनाने हेतु गुलाबी रंग व गुलाब के फूलों का प्रयोग करें। ह मधुरता को बढ़ाने वाला साबित होगा। किन्तु परिधान में गहरे व काले रंगों का प्रयोग हानिप्रद हो सकता है।
लेखक के बारे में
- पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें