सम्बंधित जानकारी
- गणतंत्र दिवस पर दोहे
- बौद्ध काल में थे ये गणतांत्रिक राज्य, जनता द्वारा चुना जाता था राजा
- Poem on Gantantra Diwas : विश्व शांति का संदेश देता है गणतंत्र दिवस
- Republic Day : क्या आप स्वयं को देशभक्त मानते हैं, तो पहले इसे पढ़ें
- स्वतंत्र भारत का राष्ट्रीय ध्वज कैसे बना, जानिए तिरंगे की यशस्वी ऐतिहासिक विकास-यात्रा
हिन्दी कविता : गणतंत्र दिवस फिर आया है
आज नई सज-धज से
गणतंत्र दिवस फिर आया है।
नव परिधान बसंती रंग का
माता ने पहनाया है।
भीड़ बढ़ी स्वागत करने को
बादल झड़ी लगाते हैं।
रंग-बिरंगे फूलों में
ऋतुराज खड़े मुस्काते हैं।
धरती मां ने धानी साड़ी
पहन श्रृंगार सजाया है।
गणतंत्र दिवस फिर आया है।
भारत की इस अखंडता को
तिलभर आंच न आने पाए।
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई
मिलजुल इसकी शान बढ़ाएं।
युवा वर्ग सक्षम हाथों से
आगे इसको सदा बढ़ाएं।
इसकी रक्षा में वीरों ने
अपना रक्त बहाया है।
