भंवरनाथ का चमत्कारिक मंदिर
शिवलिंग पर है वार का निशान
FILE |
धर्मयात्रा की इस बार की कड़ी में हम आपको ले चलते हैं ग्राम भौरासा में, जहां पर स्थित है प्राचीन भंवरनाथ का मंदिर। जिसके बारे में अनेक किंवदंतियां प्रचलित है।
ऐसी भी मान्यता है कि उज्जैन के राजा नल और उनकी पत्नी दमयंति ने अपना अज्ञातवास इसी क्षेत्र में बिताया था। यह क्षेत्र कई संतों की तपस्थली भी रहा है।
भंवरनाथ मंदिर के कारण ही उक्त गांव का नाम भंवरासा (भौंरासा) पड़ा। इस मंदिर से जुड़ी अनेक चमत्कारिक घटनाएं है। यहां के गांव में एक घटना यह भी प्रसिद्ध है कि औरंगजेब ने इस मंदिर पर आक्रमण किया और कुल्हाड़ी से शिवलिंग पर वार किया, तब अचानक शिवलिंग से रक्त की धारा फूट पड़ी। यह देख औरंगजेब घबरा गया फिर वह यह स्थान छोड़कर चला गया।
कैसे पहुंचे : इंदौर से 57 किलोमीटर दूर देवास जिले में भोपाल रोड़ पर स्थित है ग्राम भौरासा।
- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

