• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Mahadev Shayari in Hindi shiv ji quotes
Written By WD Feature Desk
Last Modified: शनिवार, 14 जून 2025 (18:16 IST)

मन सच्चा, कर्म अच्छा और बाकी सब महादेव की इच्छा... पढ़ें शिव जी पर लेटेस्ट कोट्स

Mahadev Shayari in Hindi
Mahadev Shayari in Hindi: भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ, शिवशंकर, त्रिपुरारी और नीलकंठ जैसे अनेक नामों से जाना जाता है केवल एक देवता नहीं बल्कि एक ऊर्जा हैं, एक चेतना हैं, जो सृष्टि के निर्माण, संचालन और संहार के केंद्र में स्थित हैं। शिव की महिमा का वर्णन शब्दों में करना मुश्किल है, क्योंकि वह अद्वैत हैं, वह शून्य भी हैं और पूर्ण भी। शिव के विचार, उनके जीवन के सिद्धांत, उनका वैराग्य, और उनका अपार प्रेम भाव भक्तों को आज भी गहराई से छूता है।
 
आज के इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं शिव से जुड़े शक्तिशाली Quotes, जो न केवल आपके दिन की शुरुआत में सकारात्मक ऊर्जा भर सकते हैं बल्कि आपको आस्था, आत्मबल और जीवन के गहरे सत्य से जोड़ सकते हैं। इन कोट्स में महादेव के व्यक्तित्व की झलक है, उनका धैर्य, उनका क्रोध, उनका वैराग्य, और सबसे बढ़कर, उनका करुणामय हृदय।
 
महादेव के शक्तिशाली विचार: हर जीवन के लिए प्रेरणा
महादेव के कोट्स सिर्फ धार्मिक महत्व नहीं रखते, बल्कि उनमें जीवन की गहराई छुपी होती है। ये Quotes आत्मा को जाग्रत करते हैं, कठिन परिस्थितियों में शक्ति प्रदान करते हैं और जीवन को सरलता से समझने की दृष्टि देते हैं। आइए कुछ ऐसे ही लोकप्रिय और गूढ़ अर्थ वाले महादेव Quotes पर नज़र डालते हैं।
 
1. शिव साथ हैं तो संभव भी, असंभव है। 
 
2. वक़्त मेरा हो या न हो, मैं हर वक़्त तेरा हूँ, मेरे महादेव। 
 
3. शिव में आस्था है तो हर मंजिल के लिए रास्ता है। 
 
4. मन उदास हो तो एक काम किया करो,
भीड़ से हटकर महादेव का नाम लिया करो। 
 
5. "शिव की भक्ति में ही जीवन का सार है, बाकी सब तो बस संसार है।"
 
6. शिव सदा सहायते...हर हर महादेव। 
 
7. "जब तक प्राण है, तब तक शिव का नाम है।"
 
8. महादेव संसार की सबसे बड़ी शक्ति है।,
 भक्त कमजोर नहीं हो सकते हैं....
 
9. आदि है, अंत है, शिव ही अनंत हैं, समय है काल है,
और शिव ही महाकाल है। 
 
10. मन सच्चा, कर्म अच्छा 
बाकी सब महादेव की इच्छा। 
ये भी पढ़ें
एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से