गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक आलेख
  4. Halahari Amavasya 2022
Written By

हलहारिणी अमावस्या कब है, 28 या 29 जून को, जानिए मुहूर्त और महत्व

हलहारिणी अमावस्या कब है, 28 या 29 जून को, जानिए मुहूर्त और महत्व - Halahari Amavasya 2022
Halharini Amavasya: आषाढ़ माह की अमावस्या यानी हलहारिणी अमावस्या कब है? 28 या 29 जून 2022 को। साथ ही जानिए अमावस्या के शुभ मुहूर्त और इस अमावस्या का महत्व।
 
हलहारिणी अमावस्या कब है : इस बार अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी सुबह 28 जून को 05:53:34 से जो अगले दिन सुबह 08:23:03 तक रहेगी। इस मान से अमावस्या 28 जून को मनाई जाएगी। 29 जून को स्नान, दान और श्राद्ध की अमावस्या रहेगी। ज्ञात हो कि कैलेंडर के मतभेद के चलते यह 29 जून को भी मनाई जाएगी।
 
महत्व : यह दिन किसानों के लिए बेहद खास है, इसीलिए इस दिन विशेष तौर पर धरती माता की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ काम करने से जीवन में खुशहाली का आगमन होता है। अमावस्या पर नदी स्नान-दान एवं पितरों का श्राद्ध करने की परंपरा है। इस तिथि पर पितृ देवता का तर्पण, धूप-ध्यान, पूजन, अर्घ्य आदि कार्य करना चाहिए। मान्यतानुसार इस अमावस्या पर भगवान भोलेनाथ विशेष वरदान देते हैं। 
 
हलहारिणी अमावस्या के शुभ मुहूर्त- 
 
नक्षत्र : मॄगशिरा शाम 07:05 तक उसके बाद आर्द्रा।
अमृत काल मुहूर्त : सुबह 09:10 से 10:58 तक।
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:34 से 12:29 तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:18 से 03:13 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:39 से 07:03 तक।
सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:52 से 07:54 तक।
निशिता मुहूर्त : रात्रि 11:41 से 12:22 तक।