• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. समाचार
  4. Kedarnath
Written By

खुले केदारनाथ के कपाट, शुरू हुई चार धाम यात्रा

खुले केदारनाथ के कपाट, शुरू हुई चार धाम यात्रा - Kedarnath
भोले बाबा के जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट सोमवार सुबह खोल दिए गए। इसके साथ ही चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई।


 

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्रीधाम और यमुनोत्रीधाम के कपाट 6 महीने की लंबी अवधि के बाद 9 मई को ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए है। इससे पहले, 8 मई को अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा से मां गंगा की डोली गंगोत्रीधाम के लिए रवाना हुई थी। 
 
अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां गंगा का जलसा गंगोत्रीधाम पहुंचा, जहां पूरे विधि-विधान के साथ गंगोत्री मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए। छह महीने के लिए एक बार फिर इन मंदिरों में लाखों श्रद्धालुओं का जमावाड़ा लगा रहा है। तीर्थ यात्रियों के लिए इस पूरे इलाके में जाने का मुख्य द्वार हरिद्वार है। हरिद्वार से ऋषिकेश होकर ही केदारनाथ पहुंचा जाता है। 
 
ऋषिकेश और केदारनाथ के बीच 225 किलोमीटर का फासला है। श्रद्धालुओँ की सुविधा के लिए इस बार प्रशासन ने यात्रा से पहले काफी काम किया है। किसी तरह के हादसे से निपटने के लिए पहली बार वैष्णो देवी के दर्शन की तरह ही चार धाम यात्रा के लिए भी रजिस्ट्रेशन करना जरूरी किया गया है।
ये भी पढ़ें
परशुराम जयंती पर विशेष : ब्राह्मण होने का अर्थ