28 या 29 अक्टूबर 2026 कब है करवा चौथ?
Karwa Chauth Vrat 2026: करवा चौथ का यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। इस बार करवा चौथ का यह व्रत 28 या 29 अक्टूबर कब रखा जाएगा इसको लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। हालांकि चतुर्थी तिथि का चांद 29 अक्टूर को ही निकलेगा इसलिए शस्त्र के अनुसार 29 को ही यह व्रत रखकर चंद्रोदय के समय व्रत का पारण करना चाहिए।
कारवा चौथ की तिथि समय:
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 29 अक्टूबर, 2026 को 01:06 बजे (AM)।
चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्टूबर, 2026 को रात्रि 10:09 बजे (PM)।
नोट: चतुर्थी तिथि का चांद 29 अक्टूर को ही निकलेगा इसलिए 29 को ही यह पर्व मनाया जाएगा।
करवा चौथ 2026 पूजा का मुहूर्त:
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: शाम 05:38 से 06:56 बजे तक।
करवा चौथ व्रत समय: सुबह 06:31 से रात्रि 08:17 बजे तक।
करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय: रात्रि 08:17 बजे।
करवा चौथ हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। करवा चौथ का यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को आता है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर और मध्य भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला (बिना अन्न और जल के) व्रत रखती हैं।

