सम्बंधित जानकारी
- मृत्यु होते ही शत्रुता समाप्त क्यों नहीं होती?
- बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं, जरूर बरतें ये 10 सावधानियां
- कोरोना काल की 'नन्ही-मुन्नी' कहानियां : कोरोना बाबा को 'हप्प' कर दो न...
- Coronavirus से निपटने के लिए कितना तैयार है आपका घर, जानिए 8 जरूरी बातें
- Lockdown ने सिखाए जीवन जीने के 10 सबक, आने वाली पीढ़ी भी रखेगी याद
International Family Day 2021 : एकल परिवार की जीवनशैली पर खड़ें हुए सवाल !
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है। हर साल विश्व परिवार दिवस की संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक थीम तैयार की जाती है। इस बार कोरोना काल को देखते हुए 2021 की थीम है परिवार और नई प्रोद्योगिकियां। इस दिन को मनाने का उद्देश्य बच्चों और परिवार में सामंजस्य बनाए रखना। तब से यह दिवस हर साल 15 मई को मनाया जाता है।
कोरोना काल ने बदली दी जिंदगी....
कोविड-19 से पहले परिवार बड़े से छोटे होने लगे थे और आखिरी छोर में एकल परिवार की जीवनशैली अपनाई जा रही थी। और कई हद तक इसे समाज ने मान भी लिया था। लेकिन कोरोना काल में सभी लोग अपनों के पास गांव में लौट आए। मेट्रो सिटीज में जब यह बीमारी हावी होने लगी तब और कुछ नहीं बचा फिर बस एक रास्ता दिखा अपने घर का। इस महामारी को एक साल से ऊपर हो गया। और आज भी लोग अपने घरों में कैद है।
अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस थीम
इस साल की थीम है परिवार और प्रौद्योगिकियां। कोविड-19 के अनुसार इस बार यह थीम निर्धारित की गई है। इस महामारी के दौर में अधिकतम कार्य तकनीकी हो गए है। कोविड-19 के दौर में आए बदलाव की वजह से आज शिक्षा, संचार और अन्य कार्यों के महत्व को प्रदर्शित किया है।
