सम्बंधित जानकारी
- जानिए क्यों नहीं करना चाहिए बेस्ट फ्रेंड से प्यार, 4 कारण
- जानें 4 बातें जो आपके रिलेशन को कमजोर करती हैं
- भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जब हो जाए अपने साथी से झगड़ा
- घर में भाभी के आने से मिल सकते हैं ये 4 फायदे, जानिए क्यों है ननद-भाभी का रिश्ता इतना खास
- क्या इस वैलेंटाइन पहली डेट पर जा रहे हैं? तो जान लीजिए कि कैसी बातों से लड़की होगी इम्प्रेस
नए रिश्ते में आते ही मन में सताता हैं इन 6 बातों का डर
उम्र के किसी भी पड़ाव पर नए रिश्ते में कदम रखते ही अधिकांश लड़के-लड़कियों को कुछ चीजों का डर सताता है। आइए, हम आपको ऐसी ही 6 बातें बताते हैं जो नया रिश्ता जोड़ने पर मन में आती है और दुविधा में डालती है -
1 गलत करने का डर -
नए रिश्ते में आते ही लोग जो कुछ भी करते या कहते है, उसमें कहीं कुछ गलत न कह दे या कर दे, कोई गड़बड़ ना हो जाए, इस बात का डर अक्सर लोगों को सताता है, फिर चाहे वो लड़का हो लड़की।
2 खुश रह पाएंगे या नहीं -
नए रिश्ते में आते ही कई लोगों को अक्सर ये ख्याल भी सताते लगता हैं कि वे उस रिश्ते में खुश रह पायेंगे या नहीं। कहीं ये रिश्ता निभाना उनके लिए मुश्किल तो नहीं हो जाएगा।
3 साथी का चुनाव सही या गलत -
शुरुआती दौर में कई लोगों को अपने साथी के चुनाव को लेकर भी अनिश्चितता रहती है। उन्हें लगता है कि कही साथी चुनने में जल्दबाजी तो नहीं कर दी? क्या वे उन्हें समझ पाएंगे? क्या उनके साथ भविष्य सुरक्षित होगा आदि बातों की चिंता सताती है।
4 साथी के रिश्ता तोड़ देने का डर -
कई लोगों तो ये डर भी सताता है कि अगर उनके साथी के उन्हें छोड़ दिया या रिश्ता खत्म कर दिया तो वे क्या करेंगे।
5 खुद की पहचान खोने का डर -
रिश्ते में आने के बाद लड़के-लड़कियों दोनों को अपनी कई आदते, रहन-सहन आदि चीजों में कुछ बदलाव करने होते है। ऐसे में कई बार खुद को बदलते हुए कहीं खुद की पहचान ही न खो दे का डर सताता है।
