सम्बंधित जानकारी
- अमरावती को बताया वेश्याओं की राजधानी, NCW ने की पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
- Rajasthan में बड़ा हादसा, टोंक की बनास नदी में डूबे 11 युवक, 8 की मौत, 3 की तलाश जारी
- Odisha: अंतिम संस्कार के भोज में शराब नहीं परोसने को लेकर आदिवासी परिवार को बहिष्कृत किया
- हे राम! अयोध्या में स्वास्थ्य केन्द्र से 500 मीटर दूर तड़पती रही गर्भवती, झाड़ियों में दिया शिशु को जन्म
- तेजस्वी ने पत्र का जवाब नहीं देने पर साधा नीतीश पर निशाना, जानिए कि क्या कहा
Espionage case: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने किया अदालत का रुख, मांगी नियमित जमानत
youtuber jyoti malhotra News: जासूसी (Espionage) के संदेह में पिछले महीने गिरफ्तार की गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) ने मंगलवार को यहां की एक अदालत से नियमित जमानत का अनुरोध किया। मल्होत्रा के वकील ने यह जानकारी दी। मल्होत्रा ने अपने वकील कुमार मुकेश के माध्यम से न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) सुनील कुमार के समक्ष नियमित जमानत याचिका दायर की। वकील ने बताया कि अदालत ने पुलिस से 11 जून तक जवाब मांगा है।ALSO READ: Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा
ज्योति की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी : सोमवार को अदालत ने ज्योति की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी थी और मामले की सुनवाई 23 जून के लिए तय की थी। तैंतीस वर्षीय यूट्यूबर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुई थी। हिसार पुलिस ने 16 मई को जासूसी के संदेह में मल्होत्रा को गिरफ्तार किया था। बाद में अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसे पूछताछ के लिए बाद में 4 दिन और बढ़ाया गया। अदालत ने 26 मई को ज्योति मल्होत्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
ज्योति मल्होत्रा का यूट्यूब पर 'ट्रैवल विद जो' नाम से चैनल : हिसार की रहने वाली ज्योति मल्होत्रा का यूट्यूब पर 'ट्रैवल विद जो' नाम से चैनल है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति मल्होत्रा को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।ALSO READ: चीन भी गई थी YouTuber Jyoti Malhotra, भारत-पाक तनाव के दौरान ISI अधिकारियों के संपर्क में थी, सामने आए चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस सूत्रों ने बताया था कि मल्होत्रा नवंबर 2023 से पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मचारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। भारत ने कथित तौर पर जासूसी में लिप्त होने के कारण 13 मई को दानिश को निष्कासित कर दिया था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
