1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Andhra Pradesh's Amaravati called the capital of prostitutes

अमरावती को बताया वेश्याओं की राजधानी, NCW ने की पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग

NCW Chairperson Vijaya Rahatkar
Amaravati called the capital of prostitutes: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने आंध्रप्रदेश की राजधानी अमरावती को 'वेश्याओं की राजधानी' बताने वाले एक पत्रकार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एनसीडब्ल्यू ने ऐसी कथित टिप्पणियों पर मीडिया में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए कहा कि वह सार्वजनिक चर्चा में इस तरह के अस्वीकार्य और भड़काऊ बयानों की कड़ी निंदा करता है।ALSO READ: मोदी सरकार के 11 साल, नमो ऐप पर शुरू NaMo Survey को 1 दिन में मिलीं 5 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं
 
'वेश्याओं की राजधानी' कहना महिला किसानों का घोर अपमान : राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि अमरावती को 'वेश्याओं की राजधानी' कहना महिला किसानों का घोर अपमान है। एनसीडब्ल्यू सार्वजनिक चर्चा में इस तरह के अस्वीकार्य और भड़काऊ बयानों की कड़ी निंदा करता है।ALSO READ: मोदी सरकार के राज में भारत रक्षा क्षेत्र में हुआ आत्मनिर्भर, राजनाथ सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने आंध्रप्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर इस मामले में त्वरित और समयबद्ध जांच करने का निर्देश दिया है। महिला आयोग ने बयान में कहा कि संबंधित अधिकारियों से 3 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
EPFO पर 30 जून तक नहीं करवाया यह काम तो पड़ेगा पछताना, जानें UAN एक्टिव करने की प्रोसेस