शादी के जश्न में डांस करते दिखे महुआ और पिनाकी मिश्रा, वीडियो हुआ वायरल
Mahua and Pinaki Mishra News : तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (BJD) के नेता पिनाकी मिश्रा जर्मनी में अपनी शादी के जश्न के दौरान एक गाने पर डांस करते नज़र आए। मोइत्रा द्वारा इसे इंस्टाग्राम पोस्ट किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया है। शादी का केक काटते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए मोइत्रा ने सभी को उनके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। कुछ दिनों पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा की शादी की खबर सामने आई थी।
खबरों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (BJD) के नेता पिनाकी मिश्रा जर्मनी में अपनी शादी के जश्न के दौरान एक गाने पर डांस करते नज़र आए। मोइत्रा द्वारा इसे इंस्टाग्राम पोस्ट किए जाने के बाद यह वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में यह नवविवाहित जोड़ा बहुत ही रोमांटिक नजर आ रहा है और एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए डांस कर रहा है। इसमें महुआ मोइत्रा बहुत खुश नजर आ रही हैं।
TMC MP #MahuaMoitra shares video dancing with hubby Pinaki Misra at their wedding ceremony in Germany pic.twitter.com/tpGRzXhPye
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) June 8, 2025
यह वीडियो जर्मनी में 30 मई को हुए उनके प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी का है। कुछ दिनों पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (BJD) के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा की शादी की खबर सामने आई थी। महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा के इस डांस वीडियो को लेकर एक एक्स यूजर ने कहा, आप दोनों को खुशहाल शादीशुदा जीवन की शुभकामनाएं।
इस जोड़े ने 30 मई को बर्लिन में शादी की थी। शादी का केक काटते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए मोइत्रा ने सभी को उनके प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। 1974 में जन्मीं महुआ मोइत्रा न्यूयॉर्क और लंदन में इंवेस्टमेंट बैंकिंग में सफल करियर से तृणमूल कांग्रेस की सबसे मुखर सांसदों में से एक बन गईं। महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा की शादी इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि महुआ जहां 50 साल की हैं तो पिनाकी मिश्रा 65 साल के हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

