मोदी सरकार के 11 साल, नमो ऐप पर शुरू NaMo Survey को 1 दिन में मिलीं 5 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं
भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तरप्रदेश से 1,41,150 से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं, महाराष्ट्र से 65,775, तमिलनाडु से 62,580, गुजरात से 43,590, और हरियाणा से 29,985 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं हैं
11 years of Modi government: केंद्र की नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) सरकार के 11 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में विभिन्न मुद्दों पर लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए नमो ऐप (namo app) पर शुरू किए गए सर्वेक्षण (Survey) में 1 दिन में 5 लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 77 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि ये इस 'राष्ट्रीय संवाद' में योगदान देने के लिए उच्च स्तर की सहभागिता और रुचि को दर्शाता है।
ALSO READ: पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे, जानिए कैसे बने नरेंद्र मोदी सफल लीडर, जरूर लें ये 5 खास टिप्स
सबसे अधिक प्रतिक्रियाएं उत्तरप्रदेश से प्राप्त हुईं : सबसे अधिक प्रतिक्रियाएं उत्तरप्रदेश से प्राप्त हुईं, उसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और हरियाणा का स्थान है। उन्होंने बताया कि भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य से 1,41,150 से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं, महाराष्ट्र से 65,775, तमिलनाडु से 62,580, गुजरात से 43,590, और हरियाणा से 29,985 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं हैं।
ALSO READ: मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बोले CM यादव, पीएम के किए गए कार्य न भूतो, न भविष्यति जैसे
मोदी ने सोमवार को जन मन सर्वेक्षण की घोषणा की : एक अधिकारी ने कहा कि यह अनूठा सर्वेक्षण लोगों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए डिजाइन किया गया है जिससे उन्हें प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और सरकारी पहलों पर अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार मिलता है। मोदी ने सोमवार को जन मन सर्वेक्षण की घोषणा की। इसी दिन उन्होंने 2024 में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए पद की शपथ ली थी। यह लोगों को सरकार के साथ अपनी प्रतिक्रिया और राय सीधे साझा करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। अधिकारियों ने कहा कि सर्वेक्षण सुनिश्चित करता है कि लोगों की आवाज सुनी जाए और भविष्य की नीतियों को आकार देने में उन पर विचार किया जाए।
ALSO READ: मोदी सरकार के 11 साल में कितने कमाल, जेपी नड्डा ने गिनाईं उपलब्धियां
आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृष्टिकोण पर भी पूछा गया : सर्वेक्षण में पूछे गए सवालों में पिछले दशक में आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृष्टिकोण के विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों के खिलाफ सरकार की कार्रवाइयों को देखते हुए एक नागरिक के रूप में कितना सुरक्षित महसूस होता है और क्या आपको लगता है कि भारत की आवाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक सुना और सम्मान दिया जा रहा है, आदि पर प्रतिक्रिया मांगी गई है। इसमें सरकार की कुछ निर्धारित पहलों जैसे स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया और महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास के प्रयासों पर भी प्रतिक्रिया मांगी गई है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें