पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर
Poonch news in hindi : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीमा पार से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को सेना के जवानों ने रोका और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया।
अधिकारियों ने बताया कि सतर्क जवानों ने मंगलवार देर रात देगवार सेक्टर के मालदीवलन क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने आधिकारिक एक्स पोस्ट पर लिखा कि पुंछ सेक्टर के जनरल इलाके में बाड़ के पास सैनिकों ने 2 संदिग्धों की गतिविधि देखी है। इस बीच गोलीबारी भी हुई। आतंकियों के तलाश के लिए सैन्य ऑपरेशन जारी है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें